BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
05-Nov-2020 08:53 AM
DESK : दिल को दहला देने वाली एक घटना हिामचल प्रदेश के सिरमौर से सामने आई है. जहां दर्दनाक हादसे में एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिली जानकारी के अनुसार नाहन उपमंडल मुख्यालय के संगड़ाह लगनू गांव में एक तीन साल की बच्ची की खाैलते पानी से झुलसने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अहले सुबह बच्ची को स्नान कराने के लिए उसकी मां ने पानी गर्म किया था. इसके बाद उसने गर्म पानी को बाल्टी में डाला और बच्ची को पास में बैठा कर खुद बाहर ठंडा पानी लाने चली गई.
इधर बच्ची गर्म पानी के बाल्टी से खेलने लगी और सारा पानी अपने उपर गिरा लिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के दूसरे लोग पहुंचे तो देखा कि बच्ची गर्म पानी से बुरी तरह से झुलस गई है. आनन-फानन में बच्ची को संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया पर रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.