मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Nov-2024 03:50 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या मामा ने कर दी। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के मामा को गिरफ्तार किया है। कलयुगी मामा ने 3 साल की भांजी को ऐसी थप्पड़ मारी की मौके पर ही मौत हो गयी। फिर पत्नी और रिक्शावाले साथी के साथ मिलकर शव को जलाकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब मामा ने मुंह खोला।
क्या है मामला जानिये?
18 नवंबर को बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी।
20 नवंबर को बच्ची का अधजला शव मिला।
पुलिस की जांच में पता चला कि बच्ची के मामा ने ही उसकी हत्या की थी।
मामा ने कबूल किया कि उसने मजाक-मजाक में बच्ची को थप्पड़ मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
घबराकर उसने शव को जलाने की कोशिश की।
कलयुगी मामा की करतूत
उल्हासनगर में रहने वाली 3 साल की बच्ची 18 नवंबर से लापता थी। उसके मामा ने पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को शक हुआ और उसने मामा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामा ने कबूल किया कि उसने बच्ची को मजाक-मजाक में थप्पड़ मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराकर उसने शव को जलाने की कोशिश की।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया था और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।