झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास
24-Oct-2021 06:29 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे अरसे के बाद आज बिहार आ गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनके दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव स्वागत करने पहुंचे हैं. पिता के बिहार आगमन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव के आने से बिहार में उनकी पार्टी को नई ताकत मिलेगी और साथ ही साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव काफी लंबे समय के बाद बिहार आ गए. पटना एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है. हजारों की संख्या में आरजेडी और छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ता जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर आरजेडी सुप्रीमो का स्वागत करने पहुंचे. इस दौरान लालू के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहें.
लालू यादव की गाड़ी के ऊपर फूलों की वर्षा की गई. इस दौरान राजद समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला. लालू यादव एक डीएम पार्टी के रंगरूप में पटना पहुंचे हैं. उन्होंने हरे रंग की टोपी पहनी हुई है. साथ ही हरे रंग का एक गमछा भी उन्होंने अपने साथ रखा है.
पटना एयरपोर्ट से लालू का काफिला बाहर निकल गया है. बताया जा रहा है कि लालू यादव 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास जायेंगे. कुछ ही मिनटों ने लालू राबड़ी आवास पर मौजूद होंगे. पटना एयरपोर्ट पर बाहर निकलने के बाद लालू ने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की. वहां एयरपोर्ट पर काफी ज्यादा भीड़ थी. लिहाजा लालू सीधे अपनी कार में बैठे कर वहां से राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए.