छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
22-Dec-2024 07:36 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में साइबर पुलिस ने गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सहरसा साइबर थाने को इस बात की गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हटियागाछी हनुमान मंदिर के पास बैंक खाता, एटीएम और पासबुक लेने आया हुआ है, जिसे वो साइबर ठगी में इस्तेमाल करना वाला है।
पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में साइबर थाना सहरसा की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पीछा करके पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार बताया, जो सलखुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वे गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी करते हैं और उनका ठिकाना खगड़िया जिले के कमलपुर में है।
अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने खगड़िया के कमलपुर में एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहाँ दो और व्यक्ति साइबर ठगी करते हुए पाए गए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग सीधे-सादे लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण) लेते थे और उनकी जानकारी के बिना फर्जी तरीके से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर अवैध रूप से पैसे का लेनदेन करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 11 मोबाइल, 7 गूगल पे स्कैनर, 1 चेक बुक, 1 ब्लैंक चेक, 10 डेबिट कार्ड, 12 फोन पे स्कैनर, 3 आधार कार्ड, 8 बैंक पासबुक, 1 वाईफाई राउटर और 2 पैन कार्ड बरामद किए। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 68/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।