Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
10-Jun-2024 02:35 PM
By First Bihar
DESK : एक साथ तीन कारों की जबरदस्त टक्कर में चार यूट्यूबरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जाते हैं। घायल तीनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया जाता है कि चारों दोस्त यूट्यूबर थे और कॉमेडी वीडियोज बनाकर लोगों को गुदगुदाने का काम करते थे। रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में आर्टिगा कार से अपने लौट रहे थे। कार तेज रफ्तार में थी, तभी सामने से आ रही एक बोलेरो कार से टकरा गयी। वही तभी पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार भी दोनों कार से जा टकराई।
घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित गजरौला की है। इस हादसे में अर्टिगा कार पर सवार गजरौला के नवादा रोड निवासी यूट्यूबर 17 वर्षीय लकी, पुत्र बब्बू, गजरौला के अल्लीपुर निवासी 17 वर्षीय सलमान, पुत्र तहसीन, 18 वर्षीय शाहरुख, पुत्र अच्छन, 19 वर्षीय शाहनवाज, पुत्र मकसूद की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बता दें कि चारों दोस्त गजरौला के अलीपुर के रहने वाले थे। लकी यू-ट्यूबर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो बनाता था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता था। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। लकी ज्यादातर कॉमेडी विडियो बनाता था। लकी की वजह से अन्य तीनों भी सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते थे। चारों यूट्यूबर दोस्तों की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी लोग दुख जता रहे हैं। इनकी मौत पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लकी और उनके यूट्यूबर दोस्तों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, उन्हें नमन कर रहे हैं।