बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
18-Jul-2023 08:38 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में 3 बच्चों की मां के साथ फरार हुए युवक को महिला के घर वालों ने पकड़ लिया और कमरे में हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं आंख में एसीड भी डाल दिया। घर में बंधक बनाकर पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक की जान बचायी।
युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुर गांव की है। बताया जाता है कि हरकपुर गांव निवासी राजेंद्र राम के पुत्र मुकेश राम दो-तीन दिन पूर्व उपेंद्र यादव की पत्नी जो कि तीन बच्चों की मां सोनाली देवी है उसे लेकर भाग गया था। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के दवाब के बाद महिला थाना पहुंच गई लेकिन मुकेश राम सामने नहीं आया।
आज दोपहर बाद महिला के ससुराल वालों ने मुकेश राम को पकड़ लिया और घर में हाथ पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि मुकेश राम के आंख में एसीड भी डाला गया है। हालांकि पिटाई की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
तस्वीरों में देख सकते हैं कि युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं और कमर में अभी भी रस्सी बंधी हुई है। घायल के परिजनों का आरोप है कि महिला 3 बच्चों की मां है जबकि लड़का कुवांरा है और महिला ने ही बहला-फुसलाकर लड़के को अपने साथ ले गया था। महिला थाना भी पहुंच गई है और कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करा दिया। इसके बावजूद महिला के दबंग परिजनों ने मुकेश को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।