ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / 29 दिसंबर को JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक, कल सुबह...

29 दिसंबर को JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक, कल सुबह 10:40 बजे दिल्ली रवाना होंगे नीतीश

27-Dec-2023 10:02 PM

By First Bihar

PATNA: 29 दिसंबर शुक्रवार के दिन दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। बैठक के एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे। 28 दिसंबर को पटना एयरपोर्ट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


 29 दिसंबर को होने वाली बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू की बैठक से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले कल गुरुवार को जेडीयू के पदाधिकारियों के साथ सीएम नीतीश बैठक करेंगे। 


बता दें कि बिहार की सियासी गलियारों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलें चल रही है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार या तो खुद जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे या फिर जेडीयू की कमान किसी अन्य नेता को सौंप सकते हैं। 


हालांकि जेडीयू की तरफ से इन अटकलों को लगातार खारिज किया जा रहा है। लेकिन भाजपा नेता सुशील मोदी ने यह दावा किया है कि नीतीश कुमार जेडीयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह को हटाने वाले हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें 29 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू की होने वाली इस बैठक पर टिकी हुई है। शुक्रवार को सब कुछ साफ हो जाएगा।