परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
19-Aug-2022 02:59 PM
PATNA: एनडीए से टूट के बाद महागठबंधन की नई सरकार बनीं। महागठबंधन-2 की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने। महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है। पटना में आयोजित जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देशभर के तमाम जेडीयू नेता शामिल होंगे।
अगले साल होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव और गुजरात चुनाव पर भी चर्चा बैठक में होगी। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 29 अगस्त को बुलाई गयी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में जो भी ऐजेंडा लाया जाएगा उस पर विचार विमर्श होगी साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी।
वही 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। देशभर के जेडीयू नेताओं का जुटान पटना में होगा इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।
जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी शिरकत करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयारी की जाएगी। साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।