मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Apr-2023 12:46 PM
By First Bihar
DESK: देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में नक्सल समस्या से जूझ रहे मध्यप्रदेश के बालाघाट में सुरक्षा बलों को अहम कामयाबी मिली है। गढ़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14-14 लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।
जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल की सुबह गढ़ी थाना के कदला के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों की पहचान सुनीता और सरिता के रूप में हुई है। दोनों महिला नक्सली अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी थीं। दोनों ही महिला नक्सलियों पर सरकार ने 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
मारी गईं महिला नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोली समे अन्य सामानों को बरामद किया है। इस मुठभेड़ के बाद जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और हॉकफोर्स सीओ ने दोनों इनामी नक्सलियों के मारे जाने के बाद मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली है।