Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Aug-2023 08:48 PM
By First Bihar
GAYA: गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-82 स्थित प्रताप पेट्रोल पंप की ओपनिंग 28 अगस्त को हुई थी। लेकिन अगले ही दिन 29 अगस्त की रात पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। घायल मैनेजर रघुवीर को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बांह में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लूट की इस घटना से इलाके के लोग सकते में हैं।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया-नवादा रोड पर बीते 28 अगस्त को प्रताप पेट्रोल पंप का जोर-शोर के साथ उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के विधायक समेत कई गणमान्य मौजूद थे। पेट्रोल पंप के उद्घाटन के दूसरे दिन ही रात करीब 1 बजे दो बाइक सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने प्रताप पेट्रोल पंप पहुंचे और हथियार के बल पर पेट्रोल कर्मियों से लूटपाट करने लगे।
इस दौरान पंप कर्मियों ने जब घटना का विरोध किया तो अपराधियों ने मैनेजर रघुवीर को गोली मार दी। इससे रघुवीर जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी भी भयभीत हो गए। गोली मारने के बाद अपराधियों ने मैनेजर रघुवीर से ₹10000 भी लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। किसी तरह से पम्प कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस व पेट्रोल पंप के मालिक को दी। मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।