Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
12-Apr-2020 04:08 PM
DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 26 तारीख को मन की बात करेंगे. प्रधानमंत्री 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे. उन्होंने खुद ट्वीट कर लोगों से मन की बात को लेकर अपने विचार साझा करने की अपील की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस संकट के बीच लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं. मन की बात के अलावे प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम समय-समय पर अपना संबोधन भी जारी कर रहे हैं. 14 अप्रैल को देश में लॉकडाउन का पहला चरण खत्म हो रहा है और इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि लॉक डाउन आगे भी जारी रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर लॉक डाउन को लेकर ऐलान किया तो 26 अप्रैल को होने वाली मन की बात लॉक डाउन 2 के दौरान होगी.
बीते दिन शनिवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ संघर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल तक के देशव्यापी पूर्णबंदी को आगे बढ़ाये जाने के संकेत देते हुए कहा कि आने वाले 3 से 4 सप्ताह सरकार के कदमों के प्रभाव के आकलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इस चुनौती का सामना करने में टीमवर्क बहुत अहम है. पीएम मोदी ने कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति और इससे निपटने केे लिए आगे की रणनीति पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की. जिसमें तमाम बातों पर चर्चा की गई. इस बैठक में विशेष तौर पर लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने की चर्चा हुई थी.