Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?
08-Sep-2024 05:59 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। शराब नहीं मिलने के कारण लोग इसकी जगह तरह-तरह का नशा करने लगे हैं। कोई स्मैक पी रहा है तो कोई गांजा,अफीम, कफ सिरप सहित कई तरह का नशा कर रहा है और आए दिन पकड़ा भी जा रहा है। राजधानी पटना में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 लाख रूपये का कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है।
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के मेडिकल शॉप में नशे का कारोबार चल रहा है। कोडीन युक्त कफ सिरप को लोग नशे के रूप में सेवन करते हैं। चोरी छिपे मेडिकल शॉप पर इसकी बिक्री होती है। इसी सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर वार्ड संख्या 56 में पहुंची जहां एक गोदाम में छापेमारी की गयी।
रेड के दौरान गोदाम से 135 कार्टन कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 135 कार्टन में बंद कोडीन युक्त कफ सिरप की जब काउंटिंग की गयी तब 14 हजार 670 बोतल कफ सिरप को जब्त किया गया। इतनी बड़ी खेप को देख अधिकारी भी हैरान रह गये। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया।
वही छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी छापमारी जारी रहेगी। कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जो कोई भी कानून के दायरे से बाहर निकलकर काम करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
