अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Oct-2020 11:55 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव का पारा जैसे जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर और तेज हो गया है. इसी कड़ी में आज पटना एयरपोर्ट पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे और उन्होंने लालू और नीतीश पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले तीस सालों में जो सरकारें आईं उन्होंने कोई काम नहीं किया है जिसके बाद अब जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है.
उन्होंने 24 अक्टूबर को अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करने का एलान किया. साथ ही उन्होंने एनडीए और महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टियों ने बड़े-बड़े वादे कर दिए हैं लेकिन केवल वादे करने से कुछ नहीं होता है. कुशवाहा ने कहा कि 24 अक्टूबर को जब वो अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगे तो उसमें वादों के साथ-साथ उन वादों को पूरा कैसे किया जाए इसपर भी चर्चा होगी.
इसके साथ ही उन्होंने आज अतरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित भी किया जहां उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता अगर उन्हें इस बार मौका देती है तो जो भी कार्य अबतक पूरे नहीं हो पाए हैं उन्हें जरूर पूरा करेंगे.