ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 11 लोगों की कोरोना से मौत,...

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 11 लोगों की कोरोना से मौत, NMCH में आज 7 ने दम तोड़ा

25-Jul-2020 07:08 PM

PATNA : कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं बिहार के अंदर अब मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस की वजह से 11 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 232 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 से जुलाई को जारी किए गए आंकड़े 221 मौत की जानकारी दे रहे थे। ऐसे में पिछले 24 घंटे के अंदर मौत का आंकड़ा 11 हो गया है। एनएमसीएच में आज कुल 7 लोगों की मौत हुई है जिनमें 4 कोरोना पॉजिटिव और 3 संदिग्ध शामिल हैं। 


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकवरी दर भी पहले से कम हुआ है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1688 हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 24520 लोगों कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि अभी भी एक 11561 एक्टिव केस मौजूद हैं। 24 घंटे के अंदर राज्य में 12461 कोरोना टेस्ट किये गए हैं जिसके साथ राज्य में अब कुल जांच की संख्या बढ़कर 442125 जा पहुंची है। 


पटना के पीएमसीएच में जिन 7 लोगों की आज मौत हुई है उनमें भोजपुर के राजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं जबकि जहानाबाद के घोसी के रहने वाली सोनम कुमारी, नवादा के हिसुआ के रहने वाले छोटे लाल स्वर्णकार सासाराम की रहने वाली अनीता देवी, पटना सिटी गुलजारबाग के रहने वाले मोहम्मद शौकत अली, राजा बाजार के रहने वाले तरनी प्रसाद की मौत एनएमसीएच में हुई है।