Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
20-Aug-2021 09:56 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के निवर्त्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के बाद दो दिन आराम करेंगे. शनिवार और रक्षाबंधन के दिन रविवार को रेस्ट करने के बाद आरसीपी सिंह कार्यकर्ता संपर्क और आभार कार्यक्रम को कंटिन्यू करेंगे. केंद्रीय इस्पात मंत्री अपने इस कार्यक्रम के चौथे दिन पटना समेत बिहार के चार जिलों का दौरा करेंगे.
पहले दिन नालंदा और दूसरे-तीसरे दिन शेखपुरा, जमुई और नवादा का दौरा करने के बाद 23 अगस्त को आरसीपी सिंह पटना, अरवल, भोजपुर और सारण का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और अभिवादन स्वीकार करेंगे. कार्यकर्ता संपर्क और आभार कार्यक्रम के चौथे दिन 23 अगस्त को जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह सुबह 9 बजे पटना 7 स्ट्रैण्ड रोड स्थित अपने आवास से निकलेंगे और एम्स गोलंबर, नौबतपुर लख, दुल्हिन बाजार, पालीगंज और महाबलीपुर होते हुए अरवल जिला में जायेंगे.

अरवल के प्रसादी इंग्लिश और अरवल शहीद चैक पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद आरसीपी सिंह भोजपुर जिले में इंटर करेंगे और इस जिले में सहार पुल के पास, नारायणपुर, अगियांव, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो, जितौरा, तेन्दुनी मोड़ होते हुए जगदीशपुर, जीरोमाईल आरा, धनपुरा डीएवी स्कूल (विजन रिसॉर्ट), कुल्हडड़िया ओवरब्रिज होते हुए सक्करडीह और बबुरा में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे.
शाम होते-होते तक सारण जिला के डोरीगंज, नयागांव (वाया दिघवारा) में दौरा करने के बाद आरसीपी सिंह दीघा पुल होते हुए वापस पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे.
गौरतलब हो कि संपर्क और आभार कार्यक्रम के तीसरे दिन शेखपुरा, जमुई और नवादा जिला के कुल 18 स्थानों पर गए. इस दौरान उन्होंने शेखपुरा के गिरहिन्डा चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर और चेवाड़ा मोड़ पर बाबासाहेब आंबेडकर और नवादा के वारसलीगंज में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यात्रा के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया.

आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को घर-घर पहुंचाना होना चाहिए. उन्होंने बिहार में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली समेत कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां उनका शानदार काम न दिखता हो. आज से 16 साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने कहा की पार्टी के हर स्तर के नेता पर जाकर कार्य करें और लोगों के सुख-दुःख का हिस्सा बनें.