ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

23 अप्रैल को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा BJP ने किया, वीर कुंवर सिंह की जयंती पर फहराया जाएगा 75 हजार तिरंगा

21-Apr-2022 04:10 PM

PATNA: 23 अप्रैल को वीर कुँवर सिंह की जयंती है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी आरा के जगदीशपुर में भव्य कार्यक्रम करेगी। बीजेपी ने यह दावा किया है कि यह कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम करेगा। बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर 75 हजार तिरंगा फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अमित शाह 22 अप्रैल को पटना आने वाले थे अब उनके कार्यक्रम में तब्दिली की गयी है अब वे 23 अप्रैल को पटना आएंगे। 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे सीधे आरा के लिए रवाना होंगे। उसी दिन आरा के जगदीशपुर में बाबू वीर कुँवर सिंह की जयंती कार्यक्रम में  हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में 75 हजार से ज्यादा लोग तिरंगा के साथ मौजूद रहेंगे। बीजेपी का दावा है कि यह कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम करेगा। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, पाकिस्तान के एक कार्यक्रम में 50 हजार राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए गए थे। 23 अप्रैल को आरा के जगदीशपुर में एक साथ 75 हजार से ज्यादा लोग तिरंगा के साथ मौजूद रहकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम को कर नया इतिहास रचा जाएगा। नित्यानंद ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है।