Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
14-Mar-2020 02:01 PM
BHOPAL: मध्य प्रदेश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले 22 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने नोटिस जारी किया है. सभी को 15 मार्च को पेश होने के लिए बोला है.
अलग-अलग टाइमिंग में बुलाया गया था सभी को
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को 15 मार्च को अलग-अलग टाइम में बुलाया है. बताया जा रहा है कि अगर सभी विधायक अध्यक्ष के सामने पेश नहीं हुए तो कांग्रेस फ्लोर टेस्ट टाल भी सकती है.
इस्तीफा देने के बाद बेंगलुरु में डेरा डाले हैं सभी विधायक
सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी एक साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा कुछ दिन पहले ही दे दिया. इसमें 18 विधायक मंत्री थे. लेकिन महाराज के लिए मंत्री पद की बलि दे दी. सभी विधायक सिंधिया के समर्थक हैं. बताया जा रहा है कि सभी जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. सिंधिया बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. फिलहाल सभी विधायक बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं. एक विधायक ने दावा किया था कि सिंधिया बोले है कि जब तक बेंगलुरु छोड़ने के लिए वह नहीं बोलेंगे तब तक सभी विधायक वहीं पर डेरा डाले रहेंगे, निर्देश मिलते ही सभी भोपाल आ जाएंगे.