Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
19-Aug-2021 11:25 AM
PATNA : लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार 20 अगस्त को बिहार आने वाले थे लेकिन अब उन्होंने अपने इस दौरे को 23 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है. यानी अब पशुपति पारस 20 अगस्त की बजाय 23 अगस्त को बिहार आएंगे.
मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को मुहर्रम की वजह से होने वाली सरकारी छुट्टी को देखते हुए पशुपति पारस ने अपने बिहार दौरे को 23 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन किया है. बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को पहले से निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पारस का यह पहला बिहार दौरा होगा. वे एयरपोर्ट उतरने के बाद सीधे संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के लिए रवाना होंगे. वहां वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भ्रमण करेंगे तथा बाढ़ प्रभावितों के बीच चलाये जा रहे राहत कार्य और बाढ़ ग्रस्त प्रखंडों में और भी जरूरी कार्यों की समीक्षा करेंगे.