ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

20 KM प्रतिघंटे की जगह चला दी 100 की रफ्तार में ट्रेन, दो लोको पायलट सस्पेंड, DRM ने दिए जांच के आदेश

20 KM प्रतिघंटे की जगह चला दी 100 की रफ्तार में ट्रेन, दो लोको पायलट सस्पेंड, DRM ने दिए जांच के आदेश

22-Feb-2022 05:16 PM

DESK: रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। हटिया-राउरकेला रेलखंड के बालश्रृंग-लोधमा के बीच रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम की वजह से ट्रेन की स्पीड 20 किमी तय की गयी थी लेकिन ट्रेन के पायलट ने इसे नजरअंदाज कर दिया और स्पीड लिमिट को ताक पर रखकर हटिया से यशवंतपुर जा रही ट्रेन को 100 KM की स्पीड से दौड़ा दी। 


इसके साथ ही तपस्विनी एक्सप्रेस को भी 100 की स्पीड से दौड़ाया गया। रेलवे की ऑपेरटिंग डिपार्टमेंट की तरफ से हुई इस लापरवाही के बावजूद एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रांची रेल डिवीजन के DRM प्रदीप गुप्ता ने दोनों ट्रेन के लोको पायलट को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


लोको पायलट को इस बात की जानकारी दी गयी थी कि जिस रूट पर वे ट्रेन को ले जा रहे हैं वहां ट्रैक पर काम चल रहा है जिसे लेकर ट्रेन की स्पीड को लिमिट किया गया है। यहां ट्रेन 20 किमी प्रति घंटे तय की गयी है। इस बात की जानकारी दिए जाने के बाद लोको पायलट ने इस नजरअंदाज कर दिया और ट्रेन की स्पीड को बढ़ा दिया। 100किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को चलाया गया। 


गौरतलब है कि हाल ही में हटिया-राउरकेला मार्ग पर दो मालगाड़ी की टक्कर हो गयी थी। इस तरह की घटना पहली बार हुई थी जिसके बाद इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी गयी जिसमें लोको पायलट और स्टेशन मास्टर पर कार्रवाई की गयी थी। इनकी गलती की वजह से दो ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गया था जिसकी वजह से दोनों ट्रेन की सीधी टक्कर हो गयी थी। 


इस हादसे की वजह से दो दिनों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया था। अब एक बार फिर से लोको पायलट की लापरवाही सामने आई है। रेलवे अधिकारियों की डीआरएम ने जमकर फटकार लगाई और दोषियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद दोनों लोको पायलट को निलंबित कर दिया गया है और इसकी जांच के आदेश दिए गये हैं।  हालांकि लोको पायलट ने बताया कि भूलवश ऐसा हुआ है।