पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
13-Dec-2023 09:05 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: उत्तराखंड के देहरादून में 9 नवंबर को लूट की बड़ी घटना हुई थी। अपराधियों ने रिलायंस ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया था। 20 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण लूट लिया था। इस लूटकांड का मास्टर माइंड बिहार के वैशाली का रहने वाला प्रिंस कुमार है।
जिसे वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव से गिरफ्तार किया है। वैशाली पुलिस ने प्रिंस की गिरफ्तारी की सूचना देहरादून पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस को चकमा देकर प्रिंस फरार चल रहा था।
बता दें कि इस लूटकांड में वैशाली के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने दो-दो लाख रुपए इनाम की घोषणा कर रखी थी। इस घटना में शामिल अपराधियों का कनेक्शन वैशाली से जुड़ा हुआ था।
16 नवंबर को दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। देहरादून पुलिस ने वैशाली पुलिस की मदद से वैशाली के अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर दो अपराधी विशाल कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार किया था।
जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड प्रिंस कुमार और उसका सहयोगी विक्रम कुशवाहा फरार चल रहा था। विक्रम कुशवाहा को भी 9 दिसंबर को देहरादून पुलिस ने धड़ दबोचा था लेकिन घटना का मास्टरमाइंड प्रिंस कुमार अब भी फरार चल रहा था।
जिसे आज वैशाली पुलिस ने पकड़ लिया है। प्रिंस की गिरफ्तारी की सूचना देहरादून पुलिस को दी गयी है। वैशाली पुलिस को अब देहरादून पुलिस का इंतजार है। जिसके बाद गिरफ्तार अपराधी प्रिंस को देहरादून पुलिस के हवाले किया जाएगा।