मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-May-2023 09:16 PM
By First Bihar
NALANDA: 2 बच्चों की मां ने एक लड़के से दूसरी शादी रचा ली। पत्नी के इस कदम से नाराज पति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवारवाले और पड़ोसी हैरान हैं। पत्नी की दूसरी शादी से पति को इतना सदमा लगा कि उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के धनावा गांव का है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि डोमन केवट की शादी वर्ष 2010 में पटना के अब्दुल्लाचक निवासी जुली से हुई थी। जिसके बाद 2 साल पहले पति से नाराज होकर जुली अपने मायके में चली गई लेकिन फिर बाद में वापस भी आ गयी। लेकिन एक महीने पहले पटना में काम करने के बहाने पति और अपने 2 बच्चे को भी लेकर मायके चली गई।
लेकिन 3 दिन पहले बिना किसी को बताए उसने किसी दूसरे लड़के के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी पति डोमन केवट को कल पता चला। डोमन अपने ससुराल से बुधवार की रात को ही अपने घर परवलपुर आ गया। पत्नी के इस कदम से उसे काफी सदमा लगा। डोमन ने गुरुवार को घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परबलपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।