जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक
28-Jan-2020 02:07 PM
DESK : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने समाज को एक बार फिर से कठघरे में ला खड़ा किया है. दरअसल 18 साल की एक लड़की की शादी जबरदस्ती 40 साल के एक शख्स के साथ कराने की घटना सामने आई है. लड़की ने जब ऐसा करने से इनकार किया तो परिजनों ने लड़की की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की है. जहां बिसरख थाना इलाके में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़की के हाथ-पैर बांधकर उसे पीटा जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है. जिसकी शादी जबरदस्ती 40 साल के एक शख्स के साथ सेट की गई थी. लेकिन लड़की ने शादी रचाने से साफ़ इनकार कर दिया.
लड़की इस बेमेल जोड़ी के लिए राजी नहीं थी. वह शादी का विरोध कर रही रही. तब लड़की के घर वालों ने उसके हाथ बांधे और पिटाई शुरू कर दी. इस सनसनीखेज मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना सामने आने के बा स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर से खोजबीन शुरू की. पुलिस को पता चला कि 18 साल की लड़की के घरवाले 40 साल के अधेड़ व्यक्ति से जबरन शादी कराना चाहते हैं. फ़िलहाल पुलिस लड़की को परिजनों के कब्जे से आजाद कराकर मामले की छानबीन कर रही है.