Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...
22-Nov-2020 04:00 PM
PATNA : बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद 17वीं विधानसभा अस्तित्व में आ चुका है और अब सोमवार से 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा. सोमवार को सुबह 11:00 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. विधान सभा भवन में स्थित सेंट्रल हॉल में सदन की कार्यवाही चलेगी.
सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ सबसे पहले सदन सचिव राज्यपाल की तरफ से नए सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर संबंधित आदेश को पढ़ेंगे और उसके बाद प्रोटेम स्पीकर नए सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के मौजूदा सदस्य जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका में होंगे.
सत्र शुरू होने से पहले दिलाई गई शपथ
23 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र से पहले आज बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई. परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी. जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं. मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली. सभी सदस्य स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आये हैं. वही, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि विधानसभा में मौजूदा विपक्ष संख्या बल के लिहाज से बेहद मजबूत स्थिति में है. हम जनता की समस्याओं को ना केवल सदन के अंदर उठाएंगे बल्कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे. अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है. हम उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे और विधानसभा के अंदर हमारी भूमिका सकारात्मक रहेगी.