ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

कल CBI कोर्ट में हाजिर होंगे लालू प्रसाद, जेल प्रशासन ने तैयारी की पूरी

कल CBI कोर्ट में हाजिर होंगे लालू प्रसाद, जेल प्रशासन ने तैयारी की पूरी

15-Jan-2020 06:08 PM

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद गुरुवार यानी की 16 जनवरी को रांची सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर होंगे. वह डोरंडा कोषागार में हुए 139 करोड़ के अवैध निकासी मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगे. 

कोर्ट ने बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को जारी किया आदेश

अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष जज एसके शशि की अदालत में अभियुक्तों का बयान दर्ज किया जा रहा है. कोर्ट ने बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को लालू को हाजिर कराने के लिए आदेश जारी किया है. वही, कोर्ट में पेश करने को लेकर जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाजिर होने का किया आग्रह

लालू प्रसाद के वकील ने कोर्ट से स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सशरीर उपस्थिति से छूट देने का आग्रह किया है और अनुरोध किया है कि हो सके तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की जाए और उनका बयान दर्ज किया जाए. लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसको लेकर कोर्ट तैयार है या नहीं.
 
 108 आरोपियों का बयान हो चुका है दर्ज

डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ के अवैध निकाली मामले में अब तक 108 आरोपियों का बयान अब तक कोर्ट में दर्ज हो चुका है. जबकि लालू प्रसाद समेत तीन का बयान दर्ज कराना अभी बाकी है. बता दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद कई सालों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं वहां पर उनका इलाज चल रहा है. उनको कई बीमारी है. बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद की तबीयत इन दिनों ठीक हैं आज उन्होंने दही चूड़ा और तिलकुट खाया. उनके समर्थक आज लेकर रिम्स पहुंचे हुए थे.लेकिन कल की पेशी को लेकर वह थोड़ा टेंशन में भी हैं.