बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
09-Jan-2021 04:45 PM
PATNA : केंद्र सरकार ने भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए तारीख की घोषणा कर दी है. 16 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा. सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन को लेकर एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की, जिसके बाद सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए हरी झंडी दे दी.
पहले चरण में 3 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके पहले देश में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए दो dry-run कराए जा चुके थे. सरकार ने कोरोना का टीका लगाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और ड्राई रन के बाद यह माना जा रहा था कि किसी भी दिन टीकाकरण की तारीख की घोषणा हो सकती है.
केंद्र सरकार ने रणनीतिक तौर पर सारी तैयारियां पूरी करने के बाद टीकाकरण की तारीख की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में राज्यों के अंदर टीकाकरण और आम लोगों को कैसे वैक्सीन लगाई जाए इसको लेकर व्यापक तौर पर प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे.