BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
02-Dec-2024 07:38 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के दिवारी पंचायत में हाल ही में हुए पैक्स चुनाव में विजयी हुई मनीषा सिंह के पति अजय कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। अजय कुमार सिंह ने सोनबरसा कचहरी ओपी में आवेदन देकर इस घटना की जानकारी दी है।
अजय कुमार सिंह के अनुसार, 30 नवंबर की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने अजय कुमार सिंह को अगले 15 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारा काउंटडाउन शुरू हो गया है। इतना सुनते ही अजय कुमार सिंह ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।
ज्ञात हो कि अजय कुमार सिंह फ्रेंड्स ऑफ आनंद से भी जुड़े हुए हैं और उनकी पत्नी मनीषा सिंह हाल ही में हुए पैक्स चुनाव में 12 मतों से विजयी हुई हैं। पीड़ित अजय कुमार सिंह ने थाने में जो आवेदन दिया उसमें उन्होंने बताया कि शनिवार 30 नवंबर की रात साढ़े नौ बजे एक अज्ञात मोबाईल नंबर 7838805588 से कॉल आया था। जिसे रिसीव करते ही कहने लगा कि तुमको गोली मार देंगे। जैसे ही वह गोली मारने की बात कहा मैने उसके कॉल को रिकॉर्ड मोड में डाल दिया। जान से मारने की धमकी देने वाले ने कहा कि तुम्हारा काउंटडाउन शुरू हो गया है। तुमको 15 दिन के अंदर मार गिराऊंगा।
जब अजय सिंह ने पूछा कि मैंने क्या बिगाड़ा है तब कहने लगा कि जब मरोगे तब समझ जाओंगे। मरने के बाद ऊपर जाकर तुम सवाल करना। आगे कहा कि 15 तारीख तुम्हारा लास्ट डेट है। अगले महीने के 15 तारीख तक तुमको जान से मार देंगे। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अजय सिंह उनकी पत्नी सहित पूरे परिवार के लोग काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सोनबरसा कचहरी ओपी प्रभारी अंजली कुमारी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में आवेदन मिला है और धमकी भरे कॉल की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।