Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
10-Apr-2020 02:38 PM
DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सभी तरह की यात्रा पर बैन है. बस, ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक की सेवाओं पर रोक है. लॉकडाउन खत्म होने को लेकर सस्पेंस है. यह आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
इसी बीच रेल मंत्रालय ने 15 अप्रैल से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के लिए सभी डिवीजन से तैयारी रखने को निर्देश दिए हैं. जिसे लेकर लखनऊ, इज्जतनगर और मुरादाबाद रेल मंडल ने सारी ट्रेनें, रेल इंजन और स्टेशनों को सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है. तेजी से सैनिटाइजेसन का काम किया जा रहा है. अब बस रेल मंत्रालय के हरी झंडी का इंतजार है. जैसे ही वहां से हरी झंडी मिलेगी उस दिन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.
इस बाबत अधिकारियों का कहना है कि रेलवे बोर्ड के तरफ से किसी भी प्रकार का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. लेकिन हमारी तैयारी पूरी है. बस ट्रेन संचालन के लिए बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. ट्रेन के सभी रैक सैनिटाइज करा दिए गए हैं. एक-एक सीट, कोच हैंडल, टॉयलेट सैनिटाइज किए हैं. उनका कहना है कि ट्रेन फ़ॉर रन के आदेश मिलते ही एक साथ ये सारी व्यवस्था नहीं की जा सकती है,इसलिए पहले से ही तैयारी की जा रही है.