मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Mar-2021 02:14 PM
DESK : 10 वीं में पढ़ने वाली एक लड़की को मोबाइल पर गेम खेलने की ऐसी लत लगी थी कि वह अपना सुध-बुध खो कर बस हर समय गेम खेलते रहती थी. अब लड़की इस दुनिया में नहीं है और लड़की की गेम खेलने की आदत ने उसकी जान ले ली.
मामला गुजराह के सूरत के पाल-भाठा इलाके की है, जहां एक नाबालिग बच्ची मोबाइल गेम में इतना मशगूल हो गई कि उसे याद भी न रहा कि वह बालकनी की जाली पर बैठी है. वह गेम खेलने के दौरान इतना उत्साहीत हो गई कि उसने अपना संतुलन खो दिया और 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई. इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई.
खबर के मुताबिक सूरत के पाल-भाठा सोसाइटी में कपड़ा कारोबारी मुकेश पुरोहित अपने परिवार के साथ रहते हैं. मुकेश मूल रुप से राजस्थान के झालोद के रहने वाले हैं. मुकेश और उनकी पत्नी दोनों बाजार गए थे और उनकी 17 साल की बेटी अपने 6 साल के भाई के साथ बैठकर बालकनी में बैठकर मोबाइल में गेम खेल रही थी. बच्ची मोबाइल पर गेम खेलने के चक्कर में इतना ध्यान मग्न हो गई कि उसे याद भी नहीं रहा कि, वह जिस जाली में बैठी है, वह पूरी तरह से खुली है. गेम में हारने के बाद उसका संतुलन गड़बड़ा गया और वह 12वीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गई. इस हादसे में मौके पर ही लड़की की मौत हो गई.