पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
20-Jul-2021 09:43 PM
PATNA: राजधानी पटना में इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब सीएनजी बसें चलेगी। 24 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। 50 सीएनजी बसें पटना में चलायी जाएगी। जो सीसीटीवी से लैश होगी। इसमें वाटर कूलर सहित कई सुविधाएं भी होंगी।
CNG बसें बांकीपुर बस डिपो से दानापुर, बिहटा-आईआईटी-पटना और बिहटा रूट पर ये बसें चलेंगी। सीएनजी बसें 24 जुलाई से पटना में दिखने लगेगी। इसकी तैयारियों में विभाग जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इससे पहले परिवहन विभाग द्वारा पटना में 12 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही है। अब सीएनजी बसें पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी। अलग-अलग रूटों पर चलने वाली सीएनजी बसों का किराया दूरी के हिसाब से तय होगा।
परिवहन विभाग के अनुसार, इन बसों का न्यूनतम किराया 5 रुपए और अधिकतम किराया 45 रुपए होगा। जिन रूटों पर बसों का संचालन होगा, उसमें बांकीपुर बस डिपो से दानापुर रूट, बिहटा- आईआईटी-पटना रूट और बिहटा- दानापुर रूट शामिल हैं।
बस डिपो से दानापुर रूट पर 20 बसें, बिहटा-आईआईटी-पटना रूट पर 20 बसें और बिहटा- दानापुर रूट पर 10 बसें चलेंगी। बसें सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर, जीपीएस डिवाइस, वाटर कूलर और फायर सेफ्टी तकनीक से लैश होंगी।
परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि पटना में जल्द 4 और सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनेंगे। फिलहाल यहां 8 फिलिंग स्टेशन रुकनपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर, बहादुरपुर, गोला रोड, दीदारगंज, सगुना मोड़, नौबतपुर और बायपास रोड पर है। नया स्टेशन बिहटा, मसौढ़ी, फुलवारी शरीफ और दानापुर में बनाने की तैयारी चल रही है। पटना में सीएनजी की कीमत 61.9 रुपए प्रति लीटर है ।
परिवहन विभाग ने 12 जनवरी 2021 को एक आदेश जारी कर 1 अक्टूबर 2021 से पटना में डीजल ऑटो चलाने पर रोक लगा दी है। 31 जनवरी से ही यह रोक लगनी थी लेकिन कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण इसकी अवधि बढ़ा दी गई।
नए आदेश के अनुसार पटना नगर निगम, दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में 30 सितंबर 2021 तक ही डीजल ऑटो का परिचालन हो सकेगा। इसके बाद डीजल ऑटो को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग की माने तो पटना में चल रही सभी डीजल बसों को 2022 तक सीएनजी बसों में बदला जाएगा।