BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
25-Nov-2021 05:19 PM
DESK: देश के सबसे सबसे साफ-सुथरे शहरों के लिए इंदौर जाना जाता है जहां एक बार फिर कोराना ने दस्तक दी है। आइआईएम में ट्रेंनिग कर रहे 11 मिलिट्री ऑफिसर्स कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। मामला सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गयी है। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील लोगों से की जा रही है। वही लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की बात कही जा रही है।
IIM इंदौर में बिजनेस मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे भारतीय सेना के 11 अधिकारी पिछले 4 दिनों में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन अधिकारियों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके थे। अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आते ही हड़कंप मचा हुआ है।
जिन अधिकारियों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इन अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि पिछले छह महीनों से 60 आर्मी ऑफिसर यहां सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 22 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इंदौर में कोरोना के 13, भोपाल में 5, रायसेन में 3 और जबलपुर में 1 नए मामले सामने आए। कोरोना को देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन का काम तेज कर लिया है। वही लोगों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।