Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत
14-Oct-2024 10:27 PM
By First Bihar
DESK: डबल डेकर बस 106 मजदूरों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही थी। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गयी। गाड़ी चलाने के दौरान बस ड्राइवर को झपकी आई और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
कुछ पल के लिए एक्सप्रेस-वे के दोनों लेन पर यातायात बाधित हो गया। बस में सवार लोगों की चिख पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण बस की ओर दौड़े फिर घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में 70 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बस के खलासी मनमोहन सिंह ने बताया कि 106 मजदूरों को लेकर वो बिहार से पंजाब जा रहे थे। पटियाला का रहने वाला कुलदीप सिंह बस को चला रहा था। सोमवार की देर शाम बेहटा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में सवार मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।