ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

होम क्वरांटीन तोड़ 1000 से अधिक लोगों के संपर्क में आया कोरोना पॉजिटिव फौजी, मचा हड़कंप

04-Aug-2020 01:31 PM

DESK : देश में जारी कोरोना की कहर के बीच कई लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर इलाके से सामने आया है. 

जहां कोरोना संक्रमित एक फौजी की लापरवाही ने एक हजार से अधिक लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि धर्मपुर के ग्यूण का 29 साल का फौजी जम्मू से घर लौटा था. वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे होम क्वारंटीन में रखा गया था. लेकिन उसने   नियमों का पालन नहीं किया और लगातार घूमता रहा. इस दौरान यह अपने घर ग्यूण, मंडप, बरोटी, धर्मपुर से लेकर सिद्धपुर तक घूमता रहा. 

जानकारी के अनुसार फौजी ने इलाकों में हुई शादियों में भी शिरकत की थी. सिद्धपुर में आयोजित क्रिकेट ट्रॉफी में भी वह शामिल हुआ और नाई के पास हेयर कटिंग भी कराई. उसकी इस लापरवाही ने पूरे इलाके में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा कर दिया है. मामला सामने आने के बाद फौजी पर धर्मपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं उसके प्राइमरी संपर्कों में आए 100 के करीब लोगों की लिस्ट बना कर सभी की जांच कराई जा रही है.