ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / 10 नाती-पोते वाली 90 साल की बुजुर्ग महिला बनी मुखिया, 140 वोट से...

10 नाती-पोते वाली 90 साल की बुजुर्ग महिला बनी मुखिया, 140 वोट से सुनीता ने जीता चुनाव, मजाक उड़ाने वालों की कर दी बोलती बंद

30-Dec-2023 08:32 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई के बरहट प्रखंड के डाढा पंचायत में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने ग्राम पंचायत का चुनाव जीत कर अपने बेटे विजय यादव के पिछले 20 साल के पंचायत पर कब्जा का रिकॉर्ड बरकरार रखा। डाढा पंचायत के विजय यादव की मां 90 वर्षीया सुनीता देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 140 मतों से हराकर ग्राम पंचायत चुनाव जीत लिया।


बरहट प्रखंड के डाढ़ा ग्राम पंचायत के चुनाव से पहले जब इस महिला ने पर्चा दाखिल किया तो लोगों ने उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबकी बोलती बंद कर दी। बुजुर्ग महिला ने गांव के घर-घर जाकर जाकर जनसंपर्क किया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मेरे बेटे ने एक बार चुनाव लड़ने के लिए बोला और मैंने हां कर दी। इसके बाद मैं घर-घर जाकर लोगों से मिली और वोट देने की अपील लोगों से की।


सुनीता देवी 90 साल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 140 मतों से हराकर ग्राम पंचायत चुनाव जीत लिया। चार बेटों की मां सुनीता देवी के जज्बे को भी पूरे गांव ने सम्मान दिया और सभी ने उनका सपोर्ट किया। उन्हें इस चुनाव में 140 वोटों से जीत मिली है। उनके 10 नाती-पोते हैं। 


उनके बेटे विजय यादव ने बताया कि मां की जीत से हम सब उत्साहित हैं। दरअसल बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत में मुखिया पद पर 90 साल की बुजुर्ग महिला सुनीता देवी ने नामांकन का पर्चा भरा था। वह अपनी बहू बेबी देवी के निधन के बाद पंचायत के मुखिया के पद पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। बढ़ती उम्र के बावजूद भी  जोश और ऊर्जा के साथ क्षेत्र में मतदाताओं से मिलने के लिए निकल पड़ती थी।


कहीं काकी तो कहीं दादी कह कर वह घर घर जाकर वोट मांगती थी। इस ग्राम पंचायत चुनाव में मुखिया सुनीता देवी 90 वर्ष को 1728 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंदी ललिता देवी 53 वर्ष को 1588 वोट मिले। महिला सीट होने के कारण इस सीट पर चार महिला प्रत्याशी अपना अपना भाग अजमा रही थी। लोकल कंपनी की पिछले कई वर्षों से डाढा पंचायत के मुखिया पद पर विजय यादव का ही दबदबा बरकरार रहा।