ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि पर आ गई तारीख

10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि पर आ गई तारीख

08-Mar-2024 12:17 PM

By First Bihar

DESK : हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा की गई। आज शुक्रवार (08 मार्च) को ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि घोषित की गई। बाबा केदार के कपाट 10 मई को सुबह सात बजे से खुल जाएंगे। इसके साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 6 मई को डोली रवाना होगी। 


दरअसल, बाबा केदारनाथ रावल के साथ अन्य पुजारियों के मौजूदगी में शुभ मुहुर्त निकाला गया। इस मौके पर बदरी केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद रहे। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 


वहीं, कपाट खुलने की तिथि आज पचकदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में आयोजित एक धार्मिक समारोह में तय की गई है। महाशिवरात्रि मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे।


इससे पहले बसन्त पंचमी के मौके पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी। इसके बाद से प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर जोर देना शुरू कर दिया था. चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन करने जाते हैं। इन यात्रियों को कुछ परेशानियों से भी दो चार होना पड़ जाता है।  यात्रियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं।