मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Feb-2023 09:54 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में कॉलेज से वापस जाने के दौरान बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के पास एनएच 31 की है।
बताया जाता है कि खगड़िया जिले के कासिमपुर गांव निवासी केवल सिंह की पुत्री करिमा कुमारी अपनी चचेरी बहन करीना कुमारी और रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक के साथ बाइक पर सवार होकर बेगूसराय महिला कॉलेज में एडमिशन के लिए घर से निकली थी। तभी घर लौटने के दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार मार दी। जिसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
इस हादसे में करिमा नामक छात्रा की मौत हो गयी। जबकि उसकी बहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाइक सवार युवक के बारे में कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई है।
बताया जाता है की करिमा कुमारी की शादी 10 मार्च को होने वाली थी उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल परिजन खगड़िया से बेगूसराय पहुंचे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।