ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / 10 महीने बाद जेल से छूटे नवजोत सिंह सिद्धू, हाथ जोड़कर लोगों का...

10 महीने बाद जेल से छूटे नवजोत सिंह सिद्धू, हाथ जोड़कर लोगों का किया अभिवादन

01-Apr-2023 06:18 PM

By First Bihar

DESK: पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटियाला से आ रही है जहां 30 साल पुराने रोड रेज मामले में सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गये हैं। पटियाला सेट्रल जेल के बाहर मौजूद समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। वही सिद्धू ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। 


बता दें कि 1988 में हुए रोड रोज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को एक साल की सजा सुनाई थी। पिछले 10 महीने से वे जेल में थे। नवजोत सिंह सिद्धू को आज जेल से रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते हुए उन्होंने हाथ जोड़कर और झूककर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।  


पटियाला की सेट्रल जेल से रिहा होने के बाद 59 वर्षीय पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सच को दबाना मुश्किल है। आज लोकतंत्र बेड़ियों में है। नवजोत सिंह सिद्धू की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक जेल परिसर के बाहर खड़े थे। 


ढोल नगाड़ें, फूल मालाओं के साथ समर्थक अपने नेता के स्वागत के लिए पहुंचे थे। समर्थकों को जैसे ही मालूम चला कि नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से बाहर आएंगे तो वे सुबह से ही जेल के बाहर खड़े हो गये। अपने नेता के जेल से बाहर आने की खूशी में समर्थकों ने लड्डू और समोसे बांटे और अपनी खुशी का इजहार किया।