Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
18-Jun-2024 05:41 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में लगातार डकैती की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने वाले 10 खूंखार डकैतों को पुलिस ने धर- दबोचा है। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है।
सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि जिले में लगातार डकैती की घटनाएं सामने आ रही थी। डकैतो को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 10 डकैतो को छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डकैतों के पास से पांच जिंदा कारतूस, लूटे गये सोना-चांदी के आभूषण, देसी कट्टा, पिस्टल और डकैती में प्रयुक्त किए जाने वाले सामान को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद निजाम, रवि शंकर, टिंकू, अमित कुमार, शंभू शाह ,जय किशोर राम ,शिव प्रकाश ,शमसुद्दीन नदाफ, विवेक शाह और दीपू कुमार यादव के रूप में हुई है। बता दें कि सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सभी 10 डकैतों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये डकैतों ने हाल ही में सुरसंड और बथनाहा में आधा दर्जन डकैती की वारदातों को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला रखी थी। लगातार डकैती की हो रही घटना से लोग भी परेशान थे और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 डकैतो को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।