ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

अगले 10 दिनों में चलेगी 2600 ट्रेनें, 36 लाख यात्री लॉकडाउन के बीच करेंगे सफर

23-May-2020 04:43 PM

DELHI: अगले 10 दिनों के अंदर 2600 ट्रेनें देश में चलने वाली है. इन ट्रेनें से लॉकडाउन के बीच 36 लाख यात्री सफर करेंगे. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने इसके बारे में जानकारी दी.

यादव ने कहा कि यदि हमें किसी भी राज्य सरकार को आवश्यकता होती है, तो हम राज्य के भीतर ट्रेनें चलाने के लिए भी तैयार हैं. एक मई से श्रमिक ट्रेनों के जरिए प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है. ट्रेन में उन्हें मुफ्त खाना और पानी दिया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान अब तक 45 लाख लोगों ने श्रमिक ट्रेनों में सफर किया. इनमें से 80 फीसदी यूपी और बिहार के थे.

यादव ने कहा कि सभी बुकिंग काउंटर खोलने के आदेश दिए गए हैं. अभी तक 1 हजार काउंटर खुल चुके हैं.  रेलवे के 6 हजार स्टेशनों में रेलवे के स्टॉल खोलने के लिए भी कह दिया गया है. सफर और टिकट काउंटर तक सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे ऐहतियाती कदमों का ध्यान रखा जा रहा है. यात्रा करने के दौरान आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना और चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी होगा.