ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से सस्ती होंगी रोजमर्रा की ये...

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से सस्ती होंगी रोजमर्रा की ये चीजें, देखें लिस्ट

21-Sep-2019 01:48 PM

DESK : GST काउंसिल की 37वीं बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता हुई. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए.  इस बैठक में कई चीजों से टैक्स का बोझ कम किया गया तो वहीं कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है. जिसका असर रोजमर्रा के समानों पर दिखेगा. 1 अक्टूबर से अब कई प्रोडक्‍ट सस्ते और महंगे हो जाएंगे. 

क्या हुआ सस्ता:-

1.होटल में ठहरना हुआ सस्ता- 1000 रुपये तक किराए वाले होटल पर नहीं लगेगा टैक्स,7500 रुपये तक टैरिफ वाले रूम पर लगेगा 12 फीसदी और इस से ज्यादा की टैरिफ पर 28 फीसदी लगेगा GST.

2. सस्ते हुए व्हीकल- 28 फीसदी के जीएसटी के दायरे में आने वाले पेट्रोल-डीजल वाहनों पर सेस घटा कर 10 से 13 फिसदी कर दिया गया है.

3. सूखी इमली हुई सस्ती- सूखी इमली पर से GST हटाई गई. 

4. पैंट की जिप हुई सस्ती- जिप से जीएसटी 18 फिसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है.

5. समुद्री नौकाओं का ईंधन, ग्राइंडर, हीरा, रूबी, पन्ना या नीलम को छोड़कर सभी रत्नों पर टैक्‍स की दर घटा दी है.

ये सामान हुआ मंहगा-

1.ट्रेन के डिब्बे हुए महंगे

2.कैफीन वाले प्रोडक्ट हुए महंगे