Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
05-Oct-2019 08:09 AM
PATNA : शिक्षा विभाग ने सूबे के प्रारंभिक स्कूलों में नियोजन के लिए नया शेड्यूल तय कर दिया है. तय किए गए नए शेड्यूल के अनुसार अब राज्य के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में एक लाख शिक्षकों के नियोजन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर से बढ़ा कर 9 नवंबर कर दी गई है.
नए शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 11 अक्टूबर से लेकर 9 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. चयन किए गए अभ्यर्थियों को 29 जनवरी 2020 को नियोजन पत्र जारी किया जाएगा.
बता दें कि राज्य में बाढ़ और कई जिलों में रोस्टर क्लियर नहीं होने के कारण नई अधिसूचना जारी की गई है.
जिला द्वारा रोस्टर अनुमोदन व नियोजन इकाईयों को 9 अक्टूबर तक भेजना है, नियोजन इकाई 10 अक्टूबर तक सूचना प्रकाशन करेगी. मेधा सूची की तैयारी 20 नवंबर तक, मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन 26 नवंबर, मेधा सूची का प्रकाशन 29 नवंबर, मेधा सूची पर आपत्ति 13 दिसंबर तक, आपत्ति का निराकरण 20 दिसंबर तक, मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 21 दिसंबर तक, जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखंड के मेधा सूची का अनुमोदन 11 जनवरी 20120 तक, नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची सार्वजनिक 16 जनवरी तक, आवेदन के साथ संलग्न स्व अभिप्रमाणित प्रमाण पत्रों के मूल प्रमाण पत्र से मिलान और चयन सूची का निर्माण 20 से 25 जनवरी तक, नियोजन इकाई द्वारा नियोजन पत्र वितरण 29 से होगा।