ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

Singer Death: मनोरंजन जगत में शोक की लहर, मशहूर गायक जुबिन गर्ग का निधन; स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा

Singer Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। असम के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय एक हादसे में निधन हो गया।

Singer Death

19-Sep-2025 03:50 PM

By First Bihar

Singer Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। असम के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय एक हादसे में निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। जुबिन गर्ग ने न केवल असमिया संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई। उन्हें विशेष रूप से 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ के हिट गाने “या अली” के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें पूरे भारत में मशहूर कर दिया था।


जुबिन गर्ग सिंगापुर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे, जहां वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाले थे। उसी दौरान उन्होंने स्कूबा डाइविंग की गतिविधि में हिस्सा लिया, लेकिन दुर्भाग्यवश इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। तुरंत ही उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। जुबिन गर्ग के निधन की आधिकारिक पुष्टि असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पर की।


अशोक सिंघल ने अपने ट्विटर (अब X) पोस्ट में लिखा “हमारे प्रिय जुबिन गर्ग के असमय निधन से गहरा दुख पहुंचा है। असम ने न केवल एक आवाज खोई है, बल्कि एक धड़कन भी। जुबिन दा केवल एक गायक नहीं थे, वे असम और देश के गौरव थे, जिनके गीत हमारी संस्कृति को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाते थे। उनके संगीत में पीढ़ियों ने आनंद, सांत्वना, और पहचान पाई। उनकी मृत्यु एक ऐसा खालीपन छोड़ गई है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। असम ने अपना सबसे प्यारा बेटा खो दिया, और भारत ने अपनी सबसे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक खो दिया। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों, और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी विरासत हमेशा प्रेरित करती रहे। ओम शांति।”


जुबिन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को जोरहाट, असम में हुआ था। वे एक बहुप्रतिभाशाली कलाकार थे,, गायक, संगीतकार, लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने हिंदी, असमिया, बंगाली, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में गाने गाए। उनके लोकप्रिय गानों में “या अली”, “Dil Tu Hi Bataa”, “Tere Bin”, और असमिया गीत “Mayabini Ratir Bukut” जैसे गीत शामिल हैं।


उनके असमय निधन से न केवल असम, बल्कि पूरे देश ने एक सांस्कृतिक रत्न खो दिया है। संगीत जगत से जुड़े तमाम कलाकारों और प्रशंसकों ने जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी है और सोशल मीडिया पर उनकी यादों को साझा किया है।