मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
25-Feb-2026 06:54 PM
By First Bihar
DESK: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी राजस्थान के उदयपुर में कल गुरुवार 26 फरवरी को धूमधाम के साथ होगी। शादी से पहले जब सोमवार को दोनों उदयपुर पहुंचे तब अगले दिन मंगलवार को हल्दी की रस्म हुई। आज बुधवार को मेहंदी की रस्म होगी। होटल मोंमेटोस एकाया में शादी की खास तैयारी की गयी है।
पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंध जाएगे। इस शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। विजय और रश्मिका की शादी में कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी, एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी उदयपुर इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
शादी की पूरी रस्म को कराने के लिए साउंथ इंडिया से पंडितों को भी उदयपुर लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय और रश्मिका को शादी की बधाई दी है। उन्होंने दोनों को बधाई संदेश भी भेजा है। पीएम ने दोनों को आशीर्वाद दिया है। गुरुवार को विजय-रश्मिका की शादी परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में होगी।
इस शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। जिनमें साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही रहेंगे। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी होगा। जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी। हैदराबाद में होने वाली रिसेप्शन पार्टी भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे।
