Trisha Krishnan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। 10 मई को उन्होंने शपथ लेकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में उनकी करीबी दोस्त और को-स्टार तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं।
समारोह में तृषा ने अपने खास अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया और बाद में उन्होंने विजय की जीत पर अपना पहला रिएक्शन भी दिया। शपथ ग्रहण के बाद तृषा कृष्णन ने मीडिया से बातचीत में थलपति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, बहुत-बहुत बधाई हो, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं और खुशी से उत्साहित नजर आईं। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल में अपने दोस्त विजय का साथ दिया और उनकी जीत का जश्न मनाया। तृषा ने समारोह में विजय की मां और बहनों से भी मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर बधाई दी। विजय के परिवार के साथ उनका यह जुड़ाव देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।
समारोह में तृषा कृष्णन ने पाउडर ब्लू साड़ी में शिरकत की। उन्होंने अपने लुक को डायमंड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, बिंदी और गजरे के साथ पूरा किया। उनका यह पारंपरिक अंदाज बेहद आकर्षक नजर आया। थलपति विजय और तृषा कृष्णन न केवल अच्छे दोस्त हैं बल्कि कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।