मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-May-2023 01:22 PM
By First Bihar
The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर पूरे देशभर में बवाल है. और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. फिल्म को लेकर लगातार रोक लगाने की मांग की जा रही है. अब इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसफ की बेंच ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि आप सीधा सुप्रीम कोर्ट क्यों आए हैं? पहले आपको हाई कोर्ट जाना चाहिए था.
आपको बता दें ऐसा ही विवाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी उठा था. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह फिल्म हेट स्पीच को ऑडियो और विजुअल जरिए से प्रसारित करने का तरीका है. SC ने कहा कि हमेशा राहत के लिए आप सीधा यहां नहीं आ सकते हैं, दूसरे मामले में IA दाखिल कर राहत की मांग नहीं की जा सकती है. द केरल स्टोरी फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. फ़िल्म का ट्रेलर 16 मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.
आपको बता दें सुदिप्तो सेन की फिल्म में दावा किया गया है कि ये केरल की उन 32 हजार लापता लड़कियों की कहानी है. जिनका ब्रेनवॉश करके पहले उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया और बाद में ISIS आतंकवादी बना दिया. फिल्म के अनुसार ये उन लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनना चाहतीं थीं, लेकिन ISIS की आतंकी बन गईं. अब इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है.