ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / movies / सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक बनायेंगे KRK, कहा- मैं करूंगा मौत के जिम्मेवार...

सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक बनायेंगे KRK, कहा- मैं करूंगा मौत के जिम्मेवार लोगों को बेनकाब

18-Jun-2020 07:31 PM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की आग ठंढ़ी पड़ती नहीं दिख रही है. कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने सुशांत की मौत के दोषियों को बेनकाब करने का एलान कर दिया है. KRK ने कहा कि वे सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक बनायेंगे ताकि आत्महत्या के लिए जिम्मेवार लोग बेनकाब हो सकें.


सुशांत की मौत के बाद लगातार मुहिम चला रहे कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने आज फिर कई ट्वीट किये. उन्होंने #justiceforSushanthSinghRajput हैशटैग के साथ ट्वीट किया ''मैं सभी दोषियों को बेनकाब करने के लिए सुशांत सिंह की बायोपिक बनाने का वादा करता हूं. मुझे बॉलीवुड के लोगों को नफरत है!''


इससे पहले KRK ने वीडियो जारी कर सुशांत सिंह राजपूत को सायको करार देने के लिए महेश भट्ट और मुकेश भट्ट पर जमकर हमला बोला. KRK ने कहा कि महेश भट्ट और मुकेश भट्ट जैसे लोगों के बारे में सबको पता है कि वे कितने बड़े चिंदी चोर हैं. इन दोनों के दिमाग में सिर्फ गंदगी भरी है और इसी गंदगी के कारण उन्होंने सुशांत को सायको बताया. असली सायको तो महेश भट्ट और मुकेश भट्ट हैं. KRK ने कहा कि जिस लड़के की पढ़ाई को पूरी दुनिया सलाम कर रही है उसे महेश भट्ट और मुकेश भट्ट कमजोर दिमाग वाला बता रहे हैं.


केआरके ने फिर कहा- ब़ॉलीवुड को कौन कंट्रोल करता है
इससे पहले KRK ने ट्वीट कर फिर से दावा किया कि सिर्फ 6 प्रोडक्शन कंपनियां बॉलीवुड को कंट्रोल कर रही हैं. ये कंपनियां अगर किसी को पसंद नहीं करे तो उसका करियर खराब कर देती हैं. केआरके के मुताबिक वे 6 कंपनियां हैं-करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन, आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्मस, भूषण कुमार की टी सीरीज, एकता कपूर की बालाजी फिल्म, साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान प्रोडक्शन.