Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
20-Jun-2020 04:58 PM
PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई स्टार के बयान सामने आ रहे हैं. सुशांत के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है. भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी शनिवार को सुशांत के परिजनों से मिलने पहुंचे. इस मौके पर इंडस्ट्री को लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है.
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुशांत की मौत को लेकर कहा कि जो हुआ यह गलत है. अंदर की बात मैं भी नहीं जानता हूं.जांच चल रही है. मैं किसी को दोषी नहीं मानता हूं. बिहार के लोगों को सोचना चाहिए कि इंडस्ट्री में जो हमारे लोग हैं. उनके बारे में सोचना चाहिए. उन्हें प्रोमोट करना चाहिए. खेसारी ने कहा कि अगर बॉलीवुड के लोगों को पीछे करना है, तो अपने बच्चों (भोजपुरी इंडस्ट्री) को आगे कीजिये. बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से यही अपील है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर आगे कोई भी कलाकार ऐसा नहीं करेगा. सलमान खान पर लग रहे आरोपों को लेकर खेसारी ने कहा कि मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकता हूं. जांच चल रही है. इसलिए मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकता हूं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बिहारियों की अनदेखी को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं, कोई न कोई प्रॉब्लम तो है. ये मैं ही नहीं, हर कोई जानता है कि बॉलीवुड के अंदर क्या बता है. किसी से यह छुपा नहीं है. मेरे साथ भी हमेशा भेदभाव किया जाता है. ऐसा हमको हमेशा लगता है. मैं भी स्ट्रगल करके के यहां तक पहुंचा हूं. इंडस्ट्री में अगर सुशांत को बैन किया गया है, तो यह गलत है. मैं भी एक आर्टिस्ट हूं और मेरे साथ भी ये चीजें होती रहती हैं. जो भी हुआ है, यह बहुत गलत हुआ है.
भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित आवास पर पहुंचे थे. उन्होंने सुशांत के परिजनों को सांत्वना दी. खेसारी ने सुशांत सिंह राजपूत की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. खेसारी लाल यादव ने सुशांत के पिता केके सिंह और चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हौसला बनाये रखें.
