ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / movies / पुलिस को मिली सुशांत सिंह राजपूत की 5 डायरी, अब कई लोगों से...

पुलिस को मिली सुशांत सिंह राजपूत की 5 डायरी, अब कई लोगों से होगी पूछताछ

18-Jun-2020 06:48 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस आत्महत्या के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को कई बड़े सुराग हाथ लगे हैं. मुंबई पुलिस को उनके कमरे में 5 डायरी मिली है. इस केस की गुत्थी सुलझा रही पुलिस उनकी गर्लफ्रेंड, नौकर, दोस्त और परिजनों से पूछताछ करेगी.


सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का कारण कई लोग डिप्रेशन मान रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के हाथ में कई तरह के प्रोजेक्ट्स थे लेकिन ये सभी उनसे छीन लिए गए. जिसकी वजह से एक्टर ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया है, उनके नौकर ने मामले की जानकारी पुलिस को  दी. फिलहाल पुलिस को अब तक कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि सुशांत ने किस वजह से आत्महत्या किया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.


सुशांत के घर से पुलिस को एक अहम सबूत हाथ लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को उनके घर से उनकी 5 डायरी भी मिली है. इस डायरी में कही और लिखी गई बातों का अध्ययन करके उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जाएगी. हीं डायरी में वह किताबों में पढ़े गए महत्वपूर्ण कोट को लिखा करते थे.


पुलिस इस बात का पता लगाना चाह रही है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की ? पूछताछ के इस दौर में पुलिस ने सुशांत के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाया था. पुलिस के मुताबिक, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा पूछताछ में मदद कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक सुशांत राजपूत के साथ रहने और काम करने वाले किसी भी शख्स से अभी तक पूछताछ नहीं हुई क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोग अभी मुंबई में नहीं है. फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की क्या वजह है, इसको लेकर पुलिस का अभी और करीबी लोगों से पूछताछ  का सिलसिला जारी है.