Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
29-Sep-2020 08:01 AM
DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जुड़े मेडिकल तथ्यों की जांच करने वाली एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. सीबीआई अब एम्स की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रही है. एम्स की इस रिपोर्ट का इंतजार सीबीआई लंबे वक्त से कर रही थी. दरअसल एम्स के डॉक्टरों की टीम सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े तथ्यों से जुड़ी रिपोर्ट लेकर सामने आई है।
एम्स की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम फैसला ले सकती है. सीबीआई के पास अब तक के सुशांत केस से जुड़े जो सबूत है और अब एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई आगे कदम बढ़ाएगी. सीबीआई को ऑटोप्सी और विसरा की जांच रिपोर्ट सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ज्यादा स्पष्टता के साथ मेडिकली तथ्यों को सामने रखा गया है.
सुशांत सिंह राजपूत के में एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब आगे के कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई है. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने यह कहा था कि अब सीबीआई की प्राथमिकता में सुशांत का मामला नहीं रह गया है. वहीं सीबीआई का कहना है कि वह मौत के हर एंगल की जांच कर रही है और एम्स की रिपोर्ट का उसे बेसब्री से इंतजार था.