ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / movies / सुशांत के साइन किये हुए डॉक्यूमेंट लगे पुलिस के हाथ, हो सकता है...

सुशांत के साइन किये हुए डॉक्यूमेंट लगे पुलिस के हाथ, हो सकता है बड़ा खुलासा

20-Jun-2020 07:48 PM

MUMBAI : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में कई सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही है. एक अहम दस्तावेज मुंबई पुलिस के हाथ लगा है. इसकी छानबीन में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा है कि इंवेस्टिगेशन ऑफिसर को कॉन्ट्रेक्ट वो कॉपी मिल गई है, जिस पर एक्टर के साइन हैं.


डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार जांच कर रही है और अब यशराज फिल्म्स ने मुंबई पुलिस की ओर से मांगे गए दस्तावेज दिए हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस इस मामले में 15 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें फैमिली मेंबर, स्टाफ, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का नाम शामिल हैं.


सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने जांच करने वाले अधिकारियों को बताया कि एक्टर ने यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर लिया था और इस बैनर के साथ काम ना करने के लिए भी कहा था. यशराज फिल्म्‍स की कॉन्‍ट्रैक्‍ट कॉपी की जांच चल रही है. राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ दो फिल्मों में काम किया है, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी का नाम शामिल है. वहीं उनकी तीसरी फिल्म पानी होने वाली थी, लेकिन बाद इस प्रोडक्शन हाउस ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया था.


कॉल रिकॉर्ड्स के माध्यम से यह भी पता चला कि रिया अंतिम शख्‍स थीं, जिन्होंने सोने से पहले शनिवार को सुशांत को फोन किया था. इसके बाद सुशांत ने महेश शेट्टी को पहले फोन किया, जिन्होंने जवाब नहीं दिया और फिर उन्‍होंने रिया को फोन किया लेकिन रिया ने फोन नहीं उठाया. वह सो गई थीं. महेश ने उन्‍हें बैक कॉल किया था लेकिन फिर सुशांत ने कॉल रिसीव नहीं किया.


रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर केसरी चावड़ा ने खुलासा किया है कि सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और रात को उन्‍हें नींद नहीं आती थी. उनके मन में अजीब-अजीब ख्‍याल आते थे. अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन बाद में कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था.