दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
01-Oct-2025 05:36 PM
By FIRST BIHAR
Shahrukh Khan Networth: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की नेटवर्थ अब 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,490 करोड़ हो गई है।
इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं, और उन्होंने टेलर स्विफ्ट, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर और जेरी सेनफेल्ड जैसे ग्लोबल स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 59 वर्षीय शाहरुख खान ने पहली बार बिलेनियर क्लब में जगह बनाई है। 33 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे शाहरुख अब केवल भारत के ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। अब शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। भारत में शाहरुख खान की बादशाहत पहले से ही बरकरार थी, लेकिन अब उन्होंने प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा बड़ा फासला बना लिया है।